हाइवे पर दौड़ती पिकअप बनी आग का गोला, हाईवे पर मची अफरातफरी, ड्राइवर ने कूदकर ड्राइवर ने बचाई जान-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। हादसे में वाहन चालक बाल-बाल बच गया। चालक की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे लोगो ने बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाई। वाहन का केबिन और इंजन जल गया है।

Ad

देहरादून के विकासनगर में एक पिकअप वाहन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. घटना दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर हुई, जहां देखते ही देखते पिकअप आग का गोला बन गई. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया. गनीमत रही कि आग के भड़कने से पहले ही ड्राइवर ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली. घटना सोमवार की है

यहां यूपी और उत्तराखंड बॉर्डर के दर्रारीट के पास टिमली में बीच सड़क पर वाहन से उठती आग की लपटों से घिरे पिकअप वाहन को धधता देखते सड़क पर चल रहे राहगीरों में अफरातफरी मच गई. गाड़ी के आसपास मौजूद वाहन सवार मौके से अपने वाहनों को लेकर दूर जाने लगे. हालांकि इस दौरान मौके पर कुछ स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर सिमित संसाधनों के साथ आग बुझाने की कोशिश की. लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले चुकी थी. ऐसे में कुछ ही मिनटों में पिकअप पूरी तरह जलकर गई. राहत की बात है कि इस दौरन वाहन चालक पहले ही गाड़ी से कूद गया था, जिससे उसकी जान बच गई.

बताया जा रहा है की घटना के वक्त पिकअप वाहन विकासनगर से सहारनपुर जा रहा था. घटना के दौरान सड़क पर जाम के हालात बन गए. फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. शुरुआती तौर पर आग लगने का मुख्य कराण शॉर्ट सर्किट या ईंधन लीकेज बताया जा रहा है. फिलहाल राहत की बात ये कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें