उत्तराखंड: महिला नेत्री ने अपनी प्रेमी से नाबालिग बेटी का करवाया यौन शोषण, पूर्व बीजेपी नेत्री गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

नाबालिग बेटी ने अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाया है. आरोप है कि मां अपने प्रेमी से बेटी का यौन शोषण करा रही थी. आरोपी महिला बीजेपी की पूर्व नेता बताई जा रही है. पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.

Ad


मामला हरिद्वार जनपद से सामने आया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला का काफी समय से अपनी पति से विवाद चल रहा था. वहीं, पीड़िता एक महीने से अपने पिता के साथ ही रह रही थी. इस दौरान वो काफी गुमसुम सी थी. पिता ने बेटी से इसका कारण पूछा, लेकिन बेटी ने जो बताया उसे सुनकर पिता के होश उड़ गए

हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जानकारी दी कि रानीपुर कोतवाली में पीड़ित बच्ची और उसके पिता ने महिला पर गंभीर आरोप लगाए थे. प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए है. बच्ची का मेडिकल टेस्ट भी हुआ,

आरोप है कि महिला पूर्व भाजपा नेत्री अपनी नाबालिक बेटी को अपने ब्वॉयफ्रेंड और उसके दोस्त के सामने पेश कर रही थी. पुलिस ने महिला और उसके ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है, जबकि ब्वॉयफ्रेंड का एक दोस्त अभी फरार है. दोनों आरोपियों को शिव मूर्ति चौक के पास के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है. महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था और वह कुछ समय से पति से अलग रह रही थी.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें