उत्तराखंड:तीर्थ यात्रियों ने लहरा दी तलवारें, सड़क पर घंटों चला बवाल VIDEO वायरल जानें क्या है पूरा मामला,

उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में देर रात बवाल खड़ा हो गया. बवाल ऐसा खड़ा हुआ कि हेमकुंड साहिब जा रहे श्रद्धालुओं ने अपनी तलवार निकाल कर लोगों पर वार करना शुरू कर दिया. मामला इतना बढ़ा कि पुलिस ने हमला करने वाले 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं, स्थानीय लोगों के खिलाफ हाईवे जाम करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है.
उत्तराखंड में इस समय चारधाम यात्रा चल रही है. पुलिस चारों तरफ शांति व्यवस्था बनाने के लिए दिन और रात ड्यूटी पर लगी है. लेकिन गढ़वाल के श्रीनगर में 3 जून की रात को अचानक उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब हेमकुंड साहिब जा रहे कुछ लोगों की बाइक पर स्थानीय लोगों ने कमेंट करने शुरू कर दिए. हेमकुंड साहिब जा रहे श्रद्धालुओं को यह बात बुरी लगी. इस पर दोनों के बीच विवाद अत्यधिक बढ़ गया. विवाद इतना बढ़ा कि स्थानीय लोगों की भीड़ के ऊपर हेमकुंड साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं ने तलवारों से हमला करना शुरू कर दिया. इस दौरान आसपास अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया. वीडियो वायरल हो रहा था
मंगलवार देर रात लगभग 12 बजे बस अड्डे पर सिख यात्रियों और स्थानीय युवाओं के बीच विवाद हो गया। इसके एक सिख यात्री तलवार लेकर युवाओं के पीछे दौड़ा। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों में इसको लेकर आक्रोश है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश की गई. ऐसे में पुलिस ने तत्काल फोर्स बुलाकर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपियों को घेराबंदी कर जवाड़ी बाईपास के पास से पकड़ा गया. सूचना था कि ये लोग रुद्रप्रयाग की ओर भाग रहे थे.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,