उत्तराखंड: पुलिस की तत्परता से नेपाली नाबालिगा बालिका वधू होने से बची
पिथौरागढ़ एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सूचना मिली कि, कालीकोट नेपाल निवासी एक व्यक्ति जो वर्तमान में मल्ली रियांसी वड्डा में अपने परिवार के साथ निवास कर रहा है, वह अपनी नाबालिक पुत्री का नेपाल निवासी एक युवक से दिनांक 28.01.2023 को विवाह कर रहा है ।
उक्त मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार प्रभारी ए0एच0टी0यू0 उ0नि0 प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम चाईल्ड हैल्प लाईन कर्मियों के साथ बालिका के घर पहुँचे जहां पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि 28 जनवरी को वहां शादी होनी तय हुई है । टीम द्वारा लड़की के स्कूल प्रमाण पत्र व जन्म प्रमाण पत्र चैक किये गये तो उसकी उम्र 15 वर्ष होना पाया गया तथा लड़के की उम्र 23 वर्ष है । दोनों परिवार नेपाल के कालीकोट निवासी हैं ।
टीम द्वारा दोनों परिवारों की काउन्सलिंग की गयी तथा बाल विवाह से सम्बन्धित कानून की जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग की शादी कराना अपराध है । दोनों परिवारों द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया कि उन्हें कानून की जानकारी नही थी । अब वह लड़की के बालिग होने पर ही उसकी शादी करेंगे जिस सम्बन्ध में दोनों परिवारों द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया । दोनों परिवारों को काउन्सलिंग हेतु cwc के समक्ष प्रस्तुत कराया गया ।
आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । पुलिस टीम द्वारा दोनों परिवारों को भविष्य में इस प्रकार का कृत्य करने पर शख्त वैधानिक कार्यवाही करने के सम्बन्ध में हिदायत दी गयी ।
पुलिस टीम- उ0नि0 प्रवीण सिंह- प्रभारी ए0एच0टी0यू0, कास्टेबल निर्मल किशोर, चाईल्ड हैल्प लाईन से श्री लक्ष्मण सिंह, बीना सौन, किरन जोशी ।
*
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ बोर्ड बैठक; कई प्रस्ताव पारित; 76वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन की तैयारियों पर बनी रणनीति
यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने-देखे-VIDEO
हल्द्वानी: गुलदार का आतंक ,दुकान जा रहे 10 साल के मासूम पर किया हमला; बच्चे ने बमुश्किल बचाई जान,-देखे-VIDEO
पिथौरागढ़ में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बेटे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई मां, नदी में खुद कर दी जान
मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर