हल्द्वानी: चोर घर में घुसा चोरी करने मिली मौत, पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट-देखे-VIDEO

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक अज्ञात व्यक्ति जब घर में चोरी करने घुसा तो एक युवक ने आवेश में आकर उसको डंडों से इतना पीटा की उसकी मौत हो गई पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन मृतक व्यक्ति की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है पूरे मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है
वहीं मृतक की शिनाख्त में जुटी हुई है।
मुखानी थाना प्रभारी रमेश बोहरा ने बताया कि रविवार को लालडाँठ में खाली प्लॉट में एक व्यक्ति पड़ा हुआ मिला जिसको अस्पताल ले गया जहां डॉक्टर डॉक्टर ने उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया पूछताछ और सीसीटीवी के आधार पर पता चला कि उक्त व्यक्ति को एक युवक ने जमकर पीटा जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे और पूछताछ के आधार पर एक युवक से पूछताछ की तो युवक ने बताया कि मृतक व्यक्ति उसके मकान मालिक के घर में रविवार सुबह 4:00 बजे चोरी करने के उद्देश्य से घुस गया जहां वह आवेश में आकर चोर की जमकर पिटाई कर दी जिसके बाद चोर लड़खड़ाते हुए खाली प्लॉट में जाकर लेट गया।
पुलिस ने आरोपी युवक 19 वर्षीय दिनेश मौर्य पुत्र महिपाल मौर्य निवासी सीबीगंज जिला बरेली बरेली, उ0प्र0 हाल निवासी प्रतापपुरम कालोनी, लालडांट को गिरफ्तार किया है । बताया जा रहा है कि आरोपी युवक दिनेश मौर्या अपने मकान मालिक के यहां किराए पर रहता है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक व्यक्ति की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास है मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है शव की शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखा गया है मृतक की पहचान के लिए सोशल मीडिया अखबारों के माध्यम से परिजनों की तलाश की जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO