उत्तराखंड: 14 वर्ष की किशोरी की तबीयत खराब हुई तो हुआ खुलासा, 16 साल की किशोर की हैवानियत
नाबालिक बच्चियों के साथ दुष्कर्म के घटनाएं लगातार सामने आ रही है उत्तराखंड के हरिद्वार से एक ऐसा मामला सामने है जहां एक 14 वर्षीय किशोरी से 16 साल के किशोर के दुष्कर्म की घटना को अनजाम दिया है तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में जांच कराने पर किशोरी के आठ महीने की गर्भवती होने का पता चला। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को संरक्षण में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।
महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि एक दुकान पर मोहल्ले का रहने वाला एक 16 वर्षीय किशोर काम करता है। किशोर ने उसकी 14 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म किया। कुछ दिन पहले बेटी की अचानक तबियत बिगड़ गई। इसके बाद उसे महिला अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने आठ माह की गर्भवती होने की जानकारी दी।
उसने बताया कि दुकान पर काम करने वाला लड़का उससे लगातार दुष्कर्म कर रहा था, जिससे वह गर्भवती हो गई। इसके बाद वह पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने किशोर के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि किशोर को पकड़ लिया गया। उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती