उत्तराखंड: आपदा में फंसे 63 लोगों को सुरक्षित पहुंचाया, हेलिकॉप्टर से बचाई जानें पुलिस बनी देवदूत -देखे-VIDEO
पिछले दिनों सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में हुई भारी बारिश और आपदा के चलते कई जगहों पर सड़के बंद हो गई है जहां जगह पर्यटक और यात्री फंसे हुए हैं जिसको देखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन ने सभी लोगों को सुरक्षित निकाला है.आपदाग्रस्त क्षेत्रों में जगह-जगह सड़कों के बंद होने की वजह से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है.जिसमें 46 यात्री बाहरी राज्यों के तथा 17 स्थानीय लोगों के फंसे होने की सूचना मिली .धारचूला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया दुर्गम इलाकों में पहुंचने के लिए पुलिस को अत्यधिक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ा.
इसके बाद पिथौरागढ़ पुलिस प्रशासन ने अस्वस्थ और कमजोर लोगों को पीठ पर ढोकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया इस कठिनाई भरे काम में हैलीकॉप्टर की भी सहायता ली गई, ताकि फंसे हुए लोगों को जल्दी से निकालकर सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया जा सके. धारचूला पुलिस के इस सफल रेस्क्यू अभियान में थाना प्रभारी विजेन्द्र शाह की अगुवाई में टीमो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कड़ी मेहनत और समर्पण ने आपदा में फंसे लोगों की जान बचाने और उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में सफलता दिलाई.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर
उत्तराखंड-इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आयोग ने जारी किया विज्ञापन, इस तारीख तक करें आवेदन
शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,