Uttarakhand Weather: उत्तराखंड घूमने का अच्छा मौका, मौसम ने ली करवट, इन जगहों पर शुरू हुई बर्फबारी-देखे- VIDEO

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो अच्छा मौका है काफी दिनों से बारिश और बर्फबारी के इंतजार के बाद आखिरकार मौसम ने करवट बदल ली है। बुधवार को बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के अलावा औली एवं हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से लोगों ने राहत की सांस ली है। कारोबारियों को लंबे समय से बर्फबारी का इंतजार था।चमोली के औली और जोशीमठ में क्रीड़ा स्थल पर भी पर्यटक साहसिक खेलों का आनंद ले रहे हैं.

बर्फबारी से निचले क्षेत्रों में कड़ाके की शीतलहर चल रही है। रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ जनपदों के निचले क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाये रहे और अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। देहरादून में दिनभर चटख धूप खिली रही। हरिद्वार, उधम सिंह नगर में दोपहर तक घने कोहरे ने परेशानी बढ़ाई।

उधर लंबे इंतजार के बाद केदारनाथ धाम में बर्फ गिरी है. धाम में साल की पहली बर्फबारी हुई है. लंबे समय से केदारनाथ धाम में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश नहीं होने से पूरे जिले में शीतलहर के कारण लोग परेशान थे. धाम में बर्फबारी होने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. धाम में आईटीबीपी के जवानों के साथ ही कुछ साधु संत रह रहे हैं. हालांकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है. मगर निचले इलाकों में अभी बारिश नहीं हुई है. बारिश नहीं होने से काश्तकार खासे परेशान हैं. इसके साथ ही प्राकृतिक जल स्रोत सूख गए हैं. ऐसे में निचले इलाकों में बारिश का होना बहुत जरूरी है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें