उत्तराखंड मौसम अपडेट:अब फिर आई मौसम की ताजा अपडेट.इस दिन बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में कोहरे के कारण ठंड में काफी बढ़ोत्तरी हो चुकी है। दिन में सूर्यदेव के दर्शन के लिए लोग तरस गए हैं। वहीं, दूसरी ओर बारिश नहीं होने से पर्वतीय इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है। उत्तराखंड राज्य मौसम विभाग ने सोमवार को 26 जनवरी तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के पांच जनपदों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना जताई है ।
मौसम विभाग ने इस दौरान येलो अलर्ट जारी करते हुए राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली,बागेश्वर, तथा पिथौरागढ़ जनपदों के 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बहुत हल्की से हल्की बर्फबारी होने की बात कही है साथ ही मौसम विभाग ने 22 जनवरी से लेकर 23 जनवरी तक राज्य के देहरादून, पौड़ी, तथा नैनीताल जनपदों के मैदानी क्षेत्र में सुबह के समय उथले से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की है मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर,अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल तथा उधमसिंह नगर और हरिद्वार जनपदों में 22 और 23 जनवरी को पर्वतीय क्षेत्र में पाला पड़ने तथा हरिद्वार तथा उधमसिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं शीत
दिवस की साथ-साथ कुछ जगह घना कोहरा छाने की भी बात मौसम विभाग ने कही है।
मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम सीमा से कम दृश्यता के चलते विमान लैंडिंग और टेक ऑफ प्रभावित हो सकता है इसलिए लोगों को बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है।
मौसम विभाग ने सोमवार को 12:00 से लेकर दोपहर 3:00 तक तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए हरिद्वार एवं उधमसिंह नगर के कुछ भागों में शीत दिवस की स्थिति उत्पन्न होने घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना जताई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,