बड़ी खबर(उत्तराखंड)253 पदों पर आई सरकारी विभाग में भर्ती, 12वीं पास छात्र कर सकते हैं आवेदन
उत्तराखंड के 9 जनपदों में बेरोजगार युवाओं के लिए भर्ती की खबर है भर्ती बोर्ड (ULDB) द्वारा राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजनान्तर्गत वित्तपोषित नेशनल डिजिटल लाइवस्टॉक मिशन (NDLM) हेतु उत्तराखण्ड के 09 जनपदों (उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ एवं नैनीताल) के राजकीय पशुचिकित्सालयों पर 253 डाटा इन्ट्री आपरेटरों हेतु आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है,

(ULDB) द्वारा राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजनान्तर्गत वित्तपोषित नेशनल डिजिटल लाइवस्टॉक मिशन (NDLM) के लिए निकाली गई है। इसमें नौ जिलों में डाटा इन्ट्री आपरेटरों के पदों पर भर्ती होनी है।
बताया जा रहा है कि इस भर्ती के तहत प्रदेश के 09 जनपदों (उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ एवं नैनीताल) के राजकीय पशुचिकित्सालयों पर 253 डाटा इन्ट्री आपरेटरों के पदों पर भर्ती होनी है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार अपना पंजीकरण प्रयाग पोर्टल पर कर सकते है।इंटरमीडिएट उत्तीर्ण वे छात्र छात्राएं इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं जो कम्प्यूटर पर हिन्दी एवं अंग्रेजी टाईपिंग में पारंगत हो। अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष होनी चाहिए। Computer संचालन एवं MS Office में निपुण (साक्ष्य एवं प्रमाण पत्र) होना चाहिए।
इसके तहत पशुचिकित्सा अधिकारी के नियंत्रण / निर्देशन के अनुसार डाटा इन्ट्री एवं अभिलेखों का कार्य करना होगा। डाटा इन्ट्री का कार्य किया जायेगा तथा अभिलेखों से सम्बन्धित कार्य किया जायेगा। वहीं बताया जा रहा है कि डाटा इन्ट्री आपरेटर को बेसिक दर (जिसमें कि कर्मचारी का ई०पी०एफ० एवं ई०एस०आई० का अंश सम्मिलिति है) रू० में 9141.00, नियोक्ता का अंश पी०एफ० रू० में 1188.33, नियोक्ता का अंश ई०एस०आई० रू० में 297.08 मानदेय दिया जाएगा। यह अस्थाई तौर पर दी जाने वाली नौकरी होगी, जिसमें अभ्यर्थियों को मात्र 11 माह की अवधि के लिए अथवा परियोजना अवधि पूर्ण होने तक ही नौकरी दी जाएगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,
उत्तराखंड:लव मैरिज का दर्दनाक अंत; मोहब्बत से मर्डर तक…किशोर के प्यार में पड़कर पत्नी ने अपने पति की हत्या
हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: सिंधी चौराहे के पास चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे महिला और पुरुष; पेट्रोल पंप कर्मियों ने दिखाई तत्परता-VIDEO
हल्द्वानी में वित्तीय सलाहकार संस्था चॉइस वेल्दी का एक साल पूरा: कुमाऊं से लेकर पूरे उत्तराखंड में विस्तार की तैयारी-VIDEO
हल्द्वानी में तेंदुओं का आतंक: घर की खिड़की पर बैठ अंदर ताकता रहा तेंदुआ, CCTV में कैद खौफनाक मंजर; लोगों में फैली दहशत-VIDEO