उत्तराखंड परिवहन निगम के बसों के आज आधी रात से थम जाएंगे पहिए

ख़बर शेयर करें

देहरादून :अपने विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारी अब सरकार से आर-पार की लड़ाई का मूड बना चुके हैं ।वेतन कटौती का फैसला वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को प्रबंधन से हुई रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की वार्ता विफल हो गई। एक घंटे तक चली वार्ता में सहमति नहीं बन पाई। कर्मचारी बुधवार मध्यरात्रि से बेमियादी हड़ताल के फैसले पर अडिग हैं। हड़ताल के चलते बसों का संचालन प्रभावित हो सकता है।

मंगलवार को निगम प्रबंधन ने रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद को वार्ता के लिए बुलाया। निगम मुख्यालय में हुई वार्ता के दौरान कर्मचारियों ने प्रबंध निदेशक अभिषेक रोहिला के सामने अपनी मांगें रखीं थीं।
कर्मचारियों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक हड़ताल का एलान कर दिया है। जिससे बसों का संचालन भी प्रभावित हो गौरतलब है कि निगम में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने विभिन्न मांगों को लेकर 14 जुलाई की रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया है। जबकि विभिन्न संगठनों के कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने 15 जुलाई की रात से 16 जुलाई तक 24 घंटे के अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार का एलान किया है।
तो वही बताया जा रहा है कि बुधवार को आज फिर शासन स्तर पर रोडवेज यूनियन के कर्मचारियों के साथ बैठक हो सकती है बैठक में कोई सकारात्मक निर्णय आता है तो हड़ताल वापस लिया जा सकता है।

Advertisements
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें