शराब के नशे में पत्नी ने खौलता गर्म पानी डालकर पति को मौत के घाट उतारा
पिथौरागढ़ : नशा लोगों के जहन में इस कदर घुल गया है कि लोग किसी भी अपराध करने से पीछे नहीं हट रहे हैं ताजा मामला पिथौरागढ़ से सामने आया है जहां पत्नी ने शराब के नशे में अपने पति की हत्या कर दी बताया जा रहा है कि पति और पत्नी शराब पीने के आदी थे और अक्सर दोनों के बीच घर में लड़ाई झगड़ा हुआ करते थे । मामला एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है जहां
धर्मशाला निवासी नया बाजार में रहने वाले अजय कुमार उर्फ बबलू की संदिग्ध मौत हो गई थी अजय की मां ने 9 जुलाई को कोतवाली में तहरीर दी देते हुए अजय के पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया था। मृतक की मां ने तहरीर देते हुए कहा था कि शराब पीकर आपस में झगड़ते हुए एक दूसरे के साथ मारपीट करते थे। मारपीट के दौरान पत्नी ने किचन में अपने पति को बल्ला मार दिया और उसके ऊपर गरम पानी डाल कर उसकी हत्या कर दी है । पुलिस ने पूरे मामले में है 307 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल की तो पता चला कि पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था अनजाने में गर्म पानी में गिर गया थाजिससे उसके पति की मौत हो ।
पुलिस के अनुसार विवेचना के दौरान नामजद आरोपी अनीता उ ने अपने पति बबलू को जान से मारने की नीयत से बल्ला नहीं मारा। बल्ले के धक्के और गरम पानी के भगौने में गिरने से उसकी मौत हो गई। जिसे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 304 होना पाया ,जिसे धारा 302 की हद तक नहीं पहुंचना बताया। आरोपी अनीता को गिरफ्तार किया गया है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत