Uttarakhand : आज 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट, बारिश और बर्फबारी के भी आसार

उत्तराखंड में मौसम बदलने जा रहा है मौसम विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों के साथ पर्वतीय जिलों में आज 30 से 40 किलोमीटर की तेज रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है
मौसम की ओर से नैनीताल देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और अल्मोड़ा जिले में झोंकेदार हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
13 अप्रैल की रात से मौसम का रुख बदलेगा. 14 अप्रैल की सुबह तक ज्यादातर पहाड़ी जनपदों में बारिश देखने को मिल सकती है. मैदानी इलाकों में भी हल्की-फुल्की बारिश और ओलावृष्टि जैसी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 14 के बाद 15 अप्रैल को भी यह गतिविधि देखने को मिल सकती है. 15 अप्रैल को कई मैदानी इलाकों में तेज हवाएं और हल्की-फुल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार 15 के बाद 16 को मौसम साफ होगा. उसके बाद 17 और 18 अप्रैल को भी मौसम साफ रहने की उम्मीद है. 19 और 20 अप्रैल के बाद आगामी दिनों के लिए मौसम विबाग पूर्वानुमान जारी करेगा.फॉरेस्ट फायर से मिलेगी राहत:बता दें कि जैसे-जैसे उत्तराखंड में तापमान बढ़ रहा है वैसे ही मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ रही है. पहाड़ी जनपदों में जंगलों में लगने वाली आग ने भी कहर बरपान शुरू कर दिया है.
इसी महीने के आंकड़ों की बात करें तो 1 अप्रैल से लेकर के 11 अप्रैल तक उत्तराखंड में तकरीबन 173 आग की घटनाएं हो चुकी हैं. इन घटनाओं से अब तक 188 हेक्टर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है. अब तक तकरीबन 4 लाख का नुकसान प्रदेश को हो चुका है. ऐसे में अगर मौसम बदलने के साथ बूंदाबांदी के साथ-बरसात होती है तो फॉरेस्ट फायर से राहत मिलने की उम्मीद है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO