उत्तराखंड:इन राशनकार्ड धारकों की होगी मौज, साल के तीन गैस सिलेंडर मिलेंगे फ्री

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी – जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जनपद में अन्त्योदय योजना के अन्तर्गत निःशुल्क गैस सिलेण्डर रिफिलिंग हेतु पंजीकृत अन्त्योदय राशन कार्डधारकों को वित्तीय वर्ष 2022-23 में तीन गैस सिलेण्डरों को रिफिलिंग कर निःशुल्क उपलब्ध कराए जाने हैं।

Ad

जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि योजना के अन्तर्गत पंजीकृत अन्त्योदय राशन कार्ड धारकों को योजना से लाभान्वित किये जाने हेतु तीन गैस सिलेण्डर निःशुल्क उपलब्ध हेतु प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनपद में सम्बन्धित योजना प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु अपनी मासिक बैठकों/ क्षेत्र पंचायतों की बैठकों में वाचन कराने तथा सभी विकास खण्ड कार्यालयों एवं नगर पालिका, नगर निगम, पंचायत घरों में योजना का अपने स्तर से अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें ताकि पात्र लाभार्थियों को इसका लाभ ससमय मिल सके।

उत्तराखंड सरकार ने अंत्योदय कार्ड धारकों को साल में रसोई गैस के तीन सिलेंडर निशुल्क देने का निर्णय लिया है। इससे प्रदेश के 1,84,142 अंत्योदय कार्ड धारक लाभान्वित होंगे। यह राशन कार्ड गैस कनेक्शन के साथ लिंक होना जरूरी।


गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 2022 के समय भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के गरीबों को मुफ्त में तीन गैस सिलेंडर देने का वादा किया था जिसके तहत आगामी सरकार गरीबों को मुफ्त में तीन सिलेंडर देने जा रही हैं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें