Uttarakhand:कल दिल्ली में बीजेपी की बड़ी बैठक, CM धामी समेत ये नेता करेंगे शिरकत,
देहरादून:उत्तराखंड बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की दिल्ली में मंगलवार को एक बड़ी बैठक होने जा रही है। इस बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश के राज्यसभा और लोकसभा के सभी सांसद मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में उत्तराखंड में आगामी दिनों के लिए कई कार्यक्रम तय किए जाएंगे।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि यह बैठक केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के आवास पर बैठक होगी। इस बैठक में आगामी निकाय चुनाव के साथ-साथ नवंबर- दिसंबर में प्रस्तावित पंचायत चुनाव को लेकर भी रणनीति पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी पांचो लोकसभा सीटों पर जीत के बाद भी खुशी का वक्त है,इसके अलावा प्रदेश की सभी राज्यसभा सीटों पर भी भाजपा के सांसद काबिज हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में उत्तराखंड में आगामी दिनों के लिए कई कार्यक्रम तय किए जाएंगे. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि यह बैठक केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के आवास पर होगी.बैठक में उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्वों के साथ-साथ आगामी निकाय चुनाव के साथ-साथ नवंबर-दिसंबर में प्रस्तावित पंचायत चुनाव को लेकर भी रणनीति पर चर्चा होगी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती