उत्तराखंड:यहां दो दुकानों में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी-देखे VIDEO
गर्मी के तापमान के साथ-साथ आग की घटनाएं भी सामने आने लगी है ऋषिकेश हरिद्वार रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति के बाहर दो अस्थाई फल की दुकानों में आग लग गई. आग लगने से हजारों रुपए के फल ठेलियां और अन्य सामान जलकर राख हो गया है. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. गनीमत रही कि आग को समय से बुझा लिया गया। जिससे आग आसपास की दुकानों तक नहीं पहुंची, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था.
प्रथम दृष्टया दुकानों के पास रखी पराली में किसी व्यक्ति के द्वारा जलती बीड़ी सिगरेट फेंके जाने की वजह से आग लगने की घटना होने का अंदाजा लगाया जा रहा है. घटनास्थल पर मौजूद दुकान मालिक बादल जायसवाल और सूरज ने बताया अचानक उन्होंने दुकान पर आग का नजारा देखा. वह जान बचाने के लिए बाहर सड़क पर निकल आए. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. जिसे बुझाने का मौका नहीं मिला.तत्काल सूचना फायर ब्रिगेड को देखकर मौके पर बुलाया गया. फायर अफसर ने बताया घटना की जांच की जा रही है.
बता दें इसी जगह पर आग लगने की यह तीसरी घटना है. पहले भी दो बार इन्हीं फल की दुकानों में आग लगने की वारदात हो चुकी है. कुछ दिनों पहले 10 मीटर की दूरी पर एक खड़ी एक कार में भी आग लगने की घटना हुई थी. आग लगने की घटना के दौरान ट्रैफिक जाम हो गया. आग बुझाने के बाद पुलिस ने किसी तरह मौके पर आकर ट्रैफिक जाम को खुलवाया. ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने का काम किया.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO
हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO