उत्तराखंड:दीपावली पर पुलिसकर्मियों को ग्रेड पे और पदोन्नति का तोहफा, इस तारीख को होगी DPC

उत्तराखंड पुलिस के जवानों के लिए अच्छी खबर है लंबे समय से ग्रेड पे और पद्दोन्नति की मांग की रहे वर्ष 2001 व 2002 बैच के जवानों को सरकार दीपावली का तोहफा देने जा रही है। दीपावली से पहले जवानों की डीपीसी होने की उम्मीद है, जबकि 30 अक्टूबर तक प्रमोशन हो जाएंगे। इसको लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से कार्रवाई जारी है।
11 सितंबर को हुई कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग में एडिशनल सब इंस्पेक्टर का नया पद सृजित करने और उन्हें 4200 रुपये ग्रेड पे देने के निर्देश जारी किए थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद पुलिस विभाग की ओर से पद्दोन्नति व ग्रेड पे की प्रक्रिया शुरू हुई। बताया जा रहा है कि वर्ष 2001-02 में भर्ती 1750 जवानों को हेड कांस्टेबल से एडिशनल एसआई बनाया जाना है। वहीं 3500 कांस्टेबलों की पद्दोन्नति होनी है।
दिसंबर 2021 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में भी इस पर चर्चा हुई थी। तब कहा गया था कि पुलिस विभाग में कांस्टेबल के कुल पदों के सापेक्ष 10 प्रतिशत हेड कांस्टेबल और 10 प्रतिशत पद एएसआइ के सृजित किए जाएं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO