उत्तराखंड:रिश्तों का खून खेत में घुस गई थीं बकरियां तो भतीजे ने चाची को उतारा मौत के घाट

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। अब पहाड़ों पर भी धीरे-धीरे अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है ताजा मामला चंपावत जनपद से सामने आया है जहां एक हत्या के बाद से पूरा जिला दहल उठा
जिले के लोहाघाट नगर के ग्राम सभा कलीगांव के एक युवक ने पिछले दिनों अपने रिश्तेदार वृद्धा के साथ धारदार हथियार से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

वृद्धा की उपचार के दौरान मंगलवार को मृत्यु हो गई है। पुलिस से आरोपित को बीते रविवार को ही गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है तो वही सवाल खड़े हो रहे हैं कि मामूली बात पर पीट-पीटकर अपने ही रिश्ते को खून कर दी।

घटना 13 अक्टूबर की है जब कलीगांव निवासी शेखर चंद्र राय पुत्र दुर्गा दत्त राय ने गांव के ही भुवन राय (34) पुत्र केशव दत्त राय के खिलाफ नशे की हालत में उसकी 80 वर्षीय माता लीलावती देवी के साथ मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल करने की तहरीर पुलिस को सौंपी थी। स्वजन गंभीर रूप से घायल वृद्धा को उपचार के लिए हल्द्वानी ले गए थे मंगलवार को सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

बताया जा रहा है कि दोनों परिवार में काफी दिनों से विवाद चल रहा था और अक्सर जानवरों को लेकर झगड़ा हुआ करता था जिसके बाद 13 अक्टूबर को को लीलावती देवी की बकरियां भुवन राय के खेत में चली गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

बताया जा रहा है कि भुवन राय नेे अपनी चाची लीलावती पर कहासुनी के बाद धारदार हथियार से हमला कर दिया था। गंभीर हालत में लीलावती देवी को परिजन सुशीला तिवारी हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान लीलावती देवी का मौत हुई है मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें