थाने में खूब रोया दूल्हा… शादी भी हुई जयमाला भी हुआ फिर दुल्हन ने साथ जाने से कर दिया इनकार जाने मामला

ख़बर शेयर करें

दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। इस पर थाने में काफी देर तक मान मनौव्वल का दौर चला। इस दौरान दूल्हा रोता रहा। दरअसल, कूल्हे में चोट होने से दूल्हा चारपाई पर नहीं बैठ पाया तो दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। दुल्हन ने साथ जाने से इनकार कर दिया।

Ad

मामला उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के नवाबगंज में बैंडबाजे के साथ बरात चढ़ी, भांवरें भी पड़ीं, लेकिन कलेवा के समय दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इन्कार कर दिया। इससे खुशी के माहौल में मायूसी छा गई। मामला थाने तक पहुंचा। थाने में दूल्हा रोता रहा, लेकिन दुल्हन जाने को तैयार नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में झमाझम बारिश का अनुमान, कल इस जिले में आंगनबाड़ी और स्कूलों में रहेगी छुट्टी

आखिरकार दूल्हा बिना दुल्हन के ही लौट गया। थाना नवाबगंज के एक मोहल्ले निवासी युवती के यहां जनपद एटा कोतवाली अलीगंज के एक गांव से शुक्रवार को बरात आई थी। बैंडबाजे के साथ द्वारचार हुआ। स्टेज पर दुल्हन व दुल्हन ने एक-दूसरे को वरमाला डाली।

यह भी पढ़ें 👉  12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO

शनिवार तड़के भांवरें भी पड़ीं। मगर कलेवा के दौरान दिव्यांग दूल्हा चारपाई पर न बैठकर कुर्सी पर बैठ गया। दुल्हन की मामी ने चारपाई पर बैठने की जिद की लेकिन, दूल्हा नहीं बैठा।
दुल्हन और दूल्हे पक्ष में तनातनी
दूल्हे के पिता ने बताया कि पुत्र के कूल्हे में चोट लगी है। इस वजह से वह चारपाई पर नहीं बैठ पाएगा। इसी बात को लेकर दुल्हन और दूल्हे पक्ष में तनातनी हो गई। गेस्ट हाउस से कन्या पक्ष सारा सामान लेकर अपने घर चला गया।
परिजनों के साथ ही दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इन्कार कर दिया। इससे दोनों पक्ष थाने पहुंचे। काफी समझाने पर भी दुल्हन साथ जाने को तैयार नहीं हुई। इस दौरान दूल्हा रोता रहा।
समझौते के बाद कन्या पक्ष ने वर पक्ष का जेवर वापस कर दिया। इसके बाद वर पक्ष बिना दुल्हन के ही बैरंग लौट गया। थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में झमाझम बारिश का अनुमान, कल इस जिले में आंगनबाड़ी और स्कूलों में रहेगी छुट्टी
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें