रिसेप्शन के दौरान स्टेज टूटा, वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे BJP जिलाध्यक्ष और पूर्व सांसद गिरे, देखें VIDEO

विवाह रिसेप्शन के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए एक साथ स्टेज पर चढ़े दर्जनों लोगों का भार स्टेज सहन नहीं कर पाया और पूरा मंच एक तरफ झुककर धराशायी हो गया।
मामला उत्तर प्रदेश के बलिया शहर के रामलीला मैदान में बुधवार देर रात बीजेपी नेता के इंजीनियर के भाई के रिसेप्शन के दौरान हुआ। दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर विराजमान थे। आशीर्वाद देने के लिए BJP जिलाध्यक्ष , बलिया के पूर्व सांसद , विधायक प्रतिनिधि सहित करीब 40-50 नेता-कार्यकर्ता एक साथ मंच पर चढ़ गए।
दूल्हे ने सभी का पैर छूकर आशीर्वाद लिया ही था कि अचानक स्टेज का लकड़ी का मंच धंस गया। पूरा मंच एक तरफ झुकते हुए गिर पड़ा। स्टेज टूटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गयास्टेज गिरने की घटना देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। दूल्हा-दुल्हन भी सुरक्षित हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,