उत्तराखंड:यूट्यूबर सौरभ जोशी ने अवंतिका संग लिए सात फेरे, पहाड़ी परंपरा से हुई शादी

देश के जाने-माने हल्द्वानी निवासी मशहूर यूट्यूबर सौरभ जोशी मंगलवार को ऋषिकेश के तपोवन स्थित एक रिजॉर्ट में अवंतिका भट्ट के साथ शादी के बंधन में बंध गए। शादी समारोह को बेहद गोपनीय रखा गया और दोनों के परिवारों के करीबी लोग ही मौजूद रहे। अपने ब्लॉग में भी उन्होंने इस बात का जिक्र किया था।
यूट्यूबर सौरभ जोशी और अवंतिका भट्ट की शादी के लिए स्वजन मंगलवार सुबह ही ऋषिकेश से सटे टिहरी जिले के तपोवन के रिसॉर्ट में पहुंचे। स्वजन के अलावा किसी अन्य को कार्यक्रम में जाने की अनुमति नहीं थी। पहाड़ की परंपरा के साथ विवाह समारोह हुआ।
सात फेरों से पहले स्वजन ने लोक संस्कृति के पारंपरिक गीतों को गया। सौरभ के चचेरे भाई और उनके साथ अक्सर ब्लॉग में नजर आने वाले कुनाली भी शादी में शामिल हुए। इससे पहले सौरभ जोशी को धमकी मिलने की बात भी सामने आई थी।
उनके शादी समारोह को पूरी तरह गोपनीय रखा गया। अपने ब्लॉग में उन्होंने सिक्रेट जगह पर शादी करने की बात कही थी। इसमें दुल्हन पक्ष से पांच और दूल्हा पक्ष से 10 लोगों के शामिल होने की बात कही थी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,