उत्तराखंड:बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश 10 बाइक सहित दो चोर गिरफ्तार,नेपाल तक जुड़ा है नेटवर्क

उत्तराखंड पुलिस ने बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश किया है जिनके कब्जे से 10 बाइक बरामद किया है साथी पुलिस द्वारा उपयोग को भी गिरफ्तार किया है मामला हरिद्वार जनपद के रानीपुर पुलिस और सीआईयू की टीम ने अंतरराष्ट्रीय दोपहिया वाहन चोर गिरोह का भंड़ाफोड़ करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी हुए 10 दोपहिया वाहन बरामद हुए हैं। दोनों चोरी करने के बाद मुरादाबाद के रास्ते नेपाल पहुंचकर वाहन बेच देते थे।
आरोपियों ने हाल ही में दो बाइक चोरी कर नेपाल में बेचने के लिए सीमा के पास छिपाई है। जिसकी बरामदगी के लिए टीम सीमा पर भेजी गई है। इससे पहले भी अन्य राज्यों से वाहन चोरी कर आरोपी नेपाल में बेच चुके हैं। आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने में मास्टर चाबी का इस्तेमाल करते थे।
सोमवार को रानीपुर कोतवाल परिसर में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने प्रेस वार्ता कर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। एसएसपी ने बताया कि 18 नवंबर को प्रिंस चौहान निवासी शिवालिक नगर की बाइक चोरी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वहीं अजय सिंह अधिकारी ने बैरियर नंबर छह के पास और मुबारिक अली निवासी महदूदपुर पिरान कलियर ने सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लगातार चोरी के खुलासे के लिए रानीपुर कोतवाल शांति कुमार और सीआईयू प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीमें गठित की गईं।
एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे और अन्य माध्यमों से वाहन चोरों को चिह्नित किया। रविवार की देर रात चेकिंग के दौरान गैस प्लांट चौकी प्रभारी विकास रावत ने टीम के साथ गोपनीय सूचना पर न्यू शिवालिक नगर टिहरी विस्थापित रपटे के पास से आरोपी सुमित चौहान निवासी भोजपुर जनपद गाजियाबाद और अजीजुर्रहमान उर्फ रहमान मलिक निवासी जिला रामपुर यूपी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से चोरी दो बाइकें बरामद हुईं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO