हल्द्वानी:संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुआ पोस्टमार्टम

हल्द्वानी। गोरापड़ाव हाथीखाल निवासी 23 वर्षीय महिला बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटक गई। गुरुवार को महिला का मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया।
पुलिस के अनुसार, गौला में मजदूरी करने वाला गौतम सक्सेना पत्नी व बच्चे के संग गोरापड़ाव में किराए के मकान में रहता है। दोनों गौला में रेता बजरी छानने का काम करते हैं। बुधवार रात गौतम की पत्नी योगिता कमरे में फंदे पर लटक गई। इसकी भनक गौतम को तब लगी जब उसकी डेढ़ साल की बेटी रोने लगी।
आनन फानन में योगिता को स्वजन डा. सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे स्वजन ने बताया कि योगिता को कुछ दिनों से बुरे सपने आ रहे थे। पास में ही रहने वाले युवक ने भी कुछ समय फांसी लगाई थी। उसको दिमाग में भी यही चल रहा था।शायद इसलिए योगिता ने फांसी लगा ली हो। मेडिकल चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह मेहता ने बताया कि योगिता व गौतम की शादी को करीब पांच साल हो गए थे। इसलिए सात साल से कम शादी वाले का पोस्टमार्टम मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में किया गया। महिला ने किस वजह से फांसी लगाई इसकी पुलिस जांच करेगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,