उत्तराखंड:भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत,
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां सतपुली इलाके में दिल्ली से लौट रहे परिवार की कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि पूरा का पूरा परिवार खत्म हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की जान चली गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शवों को खाई से बाहर निकाला। जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, सतपुली थाना पुलिस को फोन कॉल के जरिए कार हादसे की सूचना मिली थी। जिसमें बताया गया कि सिलोगी गूम-बागी-ब्यासचट्टी मोटर मार्ग पर गुमखाल के पास द्वारीखाल में एक कार खाई में गिर गई है। जिसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना एसडीआरएफ को दी। ऐसे में हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना हुई। जब एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तो कार संख्या DL10CU/ 6560 गहरी खाई में गिरी हुई थी।
वहीं, एसडीआरएफ के उप निरीक्षक प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। एसडीआरएफ की टीम ने खाई में उतर कर तीनों लोगों के शव को रोप और स्ट्रेचर की सहायता से कड़ी मशक्कत कर सड़क तक पहुंचाया। जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि कार में एक महिला और 2 पुरुष सवार थे, जो एक ही परिवार के सदस्य थे।
कार हादसे में मौत-
— विनोद सिंह नेगी पुत्र सोहन सिंह (उम्र 59 वर्ष), निवासी- कुठार गांव, पौड़ी गढ़वा
— चम्पा देवी पत्नी विनोद सिंह नेगी, निवासी- कुठार गांव, पौड़ी गढ़वाल
— गौरव पुत्र विनोद सिंह नेगी, निवासी- कुठार गांव, पौड़ी गढ़वाल
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: कल बुधवार को इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश की मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तराखंड: कल बुधवार को इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश मौसम विभाग चेतावनी