उत्तराखंड: उत्तर प्रदेश से हेलीकॉप्टर से अपनी दुल्हनिया लेकर उत्तराखंड पहुंचा दूल्हा, देखने को लगी लोगों की भीड़
अपनी शादी की यादगार को हर कोई अलग तरीके से मनाना चाहता है इसी के तहत रुड़की के डीएवी कॉलेज के मैदान में एक दुल्हन की एंट्री कुछ ऐसे अंदाज में हुई, जिसे देखने के लिए शहर मैदान में उमड़ पड़ा। लोगों ने तालियों से दुल्हन का जोरदार स्वागत किया।
मिली जानकारी के अनुसार रुड़की के चावमंडी निवासी विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री संजय कुमार धीमान के पुत्र तुषार की बरात दो दिसंबर को जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश गई थी।
जानकारी के मुताबिक रुड़की के चावमंडी निवासी विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री संजय कुमार धीमान के पुत्र तुषार की बरात दो दिसंबर को जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश गई थी। वैवाहिक कार्यक्रम बिजनौर के चांदपुर स्थित एक वैंकट हॉल में संपन्न हुआ। जिसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हन नेहा धीमान को हेलीकॉप्टर में बिठाकर रुड़की लाया।
रुड़की के केएल डीएवी मैदान में सुबह करीब दस बजे हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हुई तो लोगों की भीड़ भी वहां लग गई। जब हैलीकॉप्टर से दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर उतरा तो लोगों ने तालियां बजाकर नवयुगल का स्वागत किया.।
दुल्हन की हेलीकॉप्टर एंट्री के पीछे की कहानी दूल्हे की पिता संजय कुमार ने बताई। उन्होंने बताया कि उनके पिता पीएस धीमान जो कि आईआईटी से सेवानिवृत हैं। उनकी यह इच्छा थी ।
तुषार के दादा उसे बचपन से ही कहते थे कि उसकी दुल्हन हेलीकॉप्टर में लाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी इस इच्छा को पूरी करते हुए हेलीकॉप्टर बुक किया गया। पीएस धीमान अभी कोर में प्रोफेसर हैं। जिनकी इच्छा को पूरा करने के लिए पोते ने एक अलग ही अंदाज में दुल्हन के साथ एंट्री ली।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती
बेटी को सहेली के यहां छोड़कर पत्नी प्रेमी से मिलने पहुंची, पति ने होटल के कमरे से दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा Video किया वायरल
पिथौरागढ़: 11वीं की छात्रा से रेप, बच्ची के जन्म से खुला राज; इशारों में बयां की आपबीती
उत्तराखंड:नहाने गए थे दो बच्चे पानी से भरे गड्ढे में डूबकर दोनों की मौत, परिवारों में मातम