Uttarakhand: पहाड़ पर शराब की तस्करी, चार लाख की शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

अवैध शराब की तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अल्मोड़ा की दन्या पुलिस और एसओजी की टीम ने अवैध अंग्रेजी शराब से भरी एक पिकप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ दन्या थाने में आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। जबकि तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया गया है।
शुक्रवार को दन्या के थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी और एसओजी प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला के नेतृत्व में एक टीम दन्या के गरूड़ाबांज तिराहे पर चेकिंग अभियान पर थी। अभियान के दौरान जब पिकप वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें 42 पेटियों में भरी 504 बोतल अवैध अंग्रजी शराब बरामद की गई।
पुलिस ने पिकप चालक मनोज कुमार (26) पुत्र गोधन सिंह निवासी ग्राम पुभाऊं, लमगड़ा को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विजय नेगी ने बताया कि अभियुक्त अवैध शराब को किसी शराब के ठेके से उठाकर छोटे छोटे कस्बों में तस्करों को महंगे दामों में बेचने के लिए ले जा रहा था। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 3.93 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ दन्या थाने में आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर तस्करी में प्रयुक्त पिकप वाहन को सीज कर दिया है।
वाहन में शराब की 42 पेटिंया रखी हुई थी. जिसकी कीमत 3 लाख 93 हजार 120 रुपए बताई गई है. इसके बाद पुलिस ने पिकअप के चालक मनोज कुमार को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है.
दन्या थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी ने बताया कि शराब से भरे पिकअप को गरुड़ाबांज तिराहे के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा है. अवैध रुप से ले जाई जा रही शराब की पेटियों को लमगड़ा के पुभाऊं जैंती गांव निवासी मनोज कुमार पुत्र गोधन सिंह पिकअप से ले जा रहा था. शराब की पेटियों को कब्जे में लेकर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. दन्या थाने में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO