हल्द्वानी: गजब की प्रेम कहानी, विधवा महिला के प्यार में दीवाना हल्द्वानी का युवक चाहरदिवारी फांदकर घुसा महिला के घर,चोर समझ लोगो ने की पिटाई,

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है हल्द्वानी का रहने वाला एक युवक विधवा के प्यार में दीवाना युवक हल्द्वानी से 80 किलोमीटर दूर स्थित विधवा के बिलासपुर उत्तर प्रदेश स्थित घर पहुंच गया। दीवार फांदकर मकान में घुसने का प्रयास करने लगा। ग्रामीणों ने चोर समझ दबोच लिया और उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। अब उनकी शादी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO

बिलासपुर के एक गांव में विधवा दो बच्चों के साथ रहती है। उसकी उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी युवक से इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दोस्ती हो गई। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसी बीच गत देर रात युवक विधवा से मिलने उसके गांव पहुंच गया। जैसे ही विधवा के मकान की दीवार फांदने का प्रयास किया, आसपास के लोगों ने उसे देख लिया। ग्रामीणों ने चोर समझ कर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया, इसके बाद ग्रामीणों ने धुनाई लगाई और एक पेड़ से बांध दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO

सूचना पाकर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक को ग्रामीणों के चंगुल से बचाया और कोतवाली ले आई। बाद में विधवा भी कोतवाली पहुंच गई। युवक को अपना प्रेमी बताते हुए विवाह करने की जिद पर अड़ गई। शुक्रवार को फिर से दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए और दोनों का विवाह करने की सहमति बनी। प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह का कहना है कि शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए युवक का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है, और वह शादी करने को भी राजी है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें