उत्तराखंड: हाथो में लगी मेहंदी सड़क किनारे बैग में मिला महिला का अर्धनग्न शव,मचा हड़कंप,
सड़क किनारे बैग के अंदर महिला की लाश मिली है उधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर नंबर एक में बैग में अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है. आशंका जताई जा रही है कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है. महिला के हाथों में मेहंदी लगी हुई थी. वहीं, अब दिनेशपुर थाना पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है.
वहीं फॉरेंसिक जांच टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने भी मौके पर पहुंचकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। पुलिस महिला की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार, बुधवार दोपहर बाद मोहनपुर नंबर 1 गांव में बकरी चराने वाले बच्चों ने एक खेत में एक बड़ा बैग पड़ा देखा। सूचना पर वहां लोग जुट गए। लोगों की सूचना पर दिनेशपुर सहित गदरपुर थाने की टीम मौके पर पहुंची। बैग खोलकर देखा गया तो उसमें महिला का शव होने से हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एसपी सिटी रुद्रपुर मनोज कत्याल, सीओ निहारिका तोमर सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
महिला के गले में चुन्नी लिपटी मिली। उसके नाक और मुंह से खून निकल रहा था। महिला की दोनों टांगें तोड़कर बैग में लाश डाली गई है। महिला की उम्र 25 से 30 साल होगी। पुलिस ने महिला की हत्या कर शव यहां फेंके जाने की आशंका जताई है।
मृतका के शिनाख्त के प्रयास किए गए, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो पाई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के अलावा अन्य कारणों का पता चल जाएगा.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती