Uttarakhand : पांच नाबालिक दरिंदों ने किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार जांच में जुटी पुलिस
सीमांत के एक गांव में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच आरोपितों के विरुद्ध पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। साथ ही किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपित भी नाबालिग बताए जा रहे हैं, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
खटीमा क्षेत्र में एक किशोरी के साथ 13 अक्टूबर को सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी पांच नाबालिगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को रुद्रपुर स्थित किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया। खटीमा विकासखंड के एक गांव में 13 अक्तूबर को धार्मिक आयोजन था, जहां 14 वर्षीय एक किशोरी भी गई थी। इसी दौरान बाइक पर उसका सहपाठी किशोर उसे मिला। जान-पहचान होने के कारण वह उसकी बाइक पर बैठ गई। बाइक सवार किशोर उसे जबरन गांव के आम के बाग में ले गया, जहां आरोपी के चार साथी भी मौजूद थे।
आरोप है कि पांचों किशोरों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार रात पांचों आरोपी किशोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मंगलवार देर शाम चकरपुर क्षेत्र से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने पाचों को रुद्रपुर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया। कोतवाल मनोहर सिंह ध्यानी ने बताया कि पांचों आरोपी बाल संरक्षण गृह भेजे जाएंगे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO
नदी में नहाने गया युवक डूबा SDRF, 02 किलोमीटर दूर शव किया बरामद-VIDEO
फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,