उत्तराखंड: दिव्यांग तैराक तराक भुवन के जज्बे को सलाम, पैरा स्विमिंग में जीता गोल्ड मेडल, खेलेंगे नेशनल -देखे-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी—पैरा ओलंपिक एसोसिएशन ऑफ हैंडिकैप्ड पीपुल उत्तराखंड द्वारा आयोजित द्वितीय स्टेट पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप 2022, दिनांक 22 अक्टूबर 2022 को पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के तत्वाधान में श्री स्पोर्ट्स अकादमी देहरादून में दिव्यांगों के जज्बे और जीवटता के साथ संपन्न हुई , जिसमें हल्दूचौड़ हल्द्वानी निवासी दिव्यांग श्री भुवन चन्द्र गुणवंत जी ने S- 6 कैटेगरी में तैराकी करते हुए मात्र 1 मिनट 22 सेकंड में 50 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक में स्वर्ण पदक अपने नाम कर आगामी 11, 12 और 13 नवंबर 2022 को आसाम के गुवाहाटी में होने वाली नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप 2022 के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया।

उनकी इस उपलब्धि के लिए जहां एक ओर उनके परिवार में खुशी का माहौल है ,वहीं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी भी उनके उज्जवलमय भविष्य की कामना करते हुए नेशनल चैंपियनशिप में भी गोल्ड लाने का इंतजार कर रहे हैं । बताते चलें कि श्री भुवन गुणवंत जी 100% दिव्यांग व्यक्ति हैं, लेकिन कभी हार ना मानने वाले अपने संकल्प को दोहराते हुवे अनेक राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पैरा खेलों( स्विमिंग, व्हीलचेयर बैडमिंटन और गोला फेंक ) में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पहले ही वे अनेक प्रशस्ति पत्र एवं मैडल अपने नाम कर चुके हैं। उनके इसी जज्बे और साहस को देखते हुए उत्तराखंड सरकार , वर्ष 2019 में उनको विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी कर चुकी है। इन्ही सभी विशेषताओं के कारण श्री भुवन गुणवंत जी ना केवल दिव्यांग व्यक्तियों के लिए ही बल्कि जन सामान्य के लिए भी आदर्श एवं प्रेरणा स्रोत हैं ।

अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें