उत्तराखंड:हद हो गई… पति ने वायरल कर दी पत्नी की अश्लील फोटो वीडियो,अब-पत्नी……

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। हरिद्वार जिले के कलियर थाना क्षेत्र की एक युवती ने अपने तलाकशुदा पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसके पति ने तलाक के बाद उसकी और उसके परिवार की महिला के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी हैं, जिससे उसकी बदनामी हो रही है और समाज में उसका जीना कठिन हो गया है।


युवती ने बताया कि उसकी शादी 17 दिसंबर 2020 को रुड़की निवासी एक युवक से हुई थी, लेकिन 10 अप्रैल 2021 को पति ने उसे तलाक दे दिया। तलाक के बाद से वह अपने माता-पिता के साथ रह रही थी।


युवती ने पति के परिवार से भी इस मामले की शिकायत की, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। अब उसने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। एसओ दिलवर सिंह नेगी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें