उत्तराखंड: युवा हो जाएं तैयार, समूह-ग के पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

उत्तराखंड के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया मौका सामने आया है. इन रिक्तियों की खास बात ये है कि इनके लिए 12वीं पास कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने जूनियर असिस्टेंट के पद (UKPSC Junior Assistant) पर भर्ती निकाली है।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समूह-ग भर्ती के तहत बुधवार को प्रदेश के 71 विभागों में कनिष्ठ सहायक के 445 पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिया। इन पदों के लिए 20 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यूकेपीएससी जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन आयोग की वेबसाइट https://psc.uk.gov.in/ पर जाकर करना है. जूनियर असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 नवंबर को ही शुरू हुई है और लास्ट डेट 20 दिसंबर है. इस तरह जूनियर असिस्टेंट भर्ती के लिए कुल 20 दिन आवेदन का समय है।
उम्मीदवारों को 12वीं पास होने के साथ टाइपिंग आनी चाहिए.
जूनियर असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 42 साल है
UKPSC Recruitment 2022 : आवेदन शुल्क
यूकेपीएससी के जूनियर असिस्टेंट पद पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा. डिटेल्स जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.
आवेदन करने के लिए यूआर, उत्तराखंड ईडब्ल्यूएस, उत्तराखंड ओबीसी कैंडिडेट्स को – 176.55 रुपये उत्तराखंड के EWS -176.55 रुपयेउत्तराखंड के ओबीसी- 176.55 रुपयेउत्तराखंड के एससी-86.55 रुपयेउत्तराखंड के एसटी-86.55 रुपयेअनाथ- आवेदन फ्री उत्तराखंड के पीडब्लूडी- 26.55 रुपये
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO