उत्तराखंड: दर्दनाक सड़क हादसा बस और ट्रक की टक्कर, एक यात्री की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर से देखने को मिला है जहां नानकमत्ता थाना क्षेत्र में खटीमा से किच्छा जाने वाली प्राइवेट बस की ट्रक से जबरदस्त टक्कर हुई. जिसमें बस में बैठे एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई. जिसमें और 6 से ज्यादा यात्री घायल हो गए.

Ad

सड़क दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए उप जिला चिकित्सालय खटीमा पहुंचाया गया. जहां घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को सितारगंज-खटीमा मार्ग पर नानकमत्ता क्षेत्र में एक ट्रक व एक बस में आमने-सामने ज़ोरदार भिड़ंत हो गई थी, जिसमें लगभग सात लोग घायल है, जबकि एक महिला की मृत्यु हो गई है। वही डॉक्टर बीपी सिंह ने मीडिया को बताया कि आज नानकमत्ता में प्राइवेट बस की दुर्घटना में 7 लोगों को उप जिला चिकित्सालय खटीमा लाया गया है। जिसमें एक महिला की मृत्यु हुई है।

, सात गंभीर रूप से घायल आए थे सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें