हल्द्वानी:पानी के टैंक में गिरा छात्र,पानी में चप्पल तैरता देख परिवार के उड़े होश, मौत के बाद सदमे में परिवार

गेहूं कटाई के दौरान पानी के टैंक में गिरकर डूबने से एक 11 वर्षीय कक्षा 6 के छात्र की मौत हुई है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना हल्द्वानी के बच्ची नगर प्रथम का बताया जा रहा है।बताया जा रहा की मृतक का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश बदायूं का रहने वाला है। पूरा परिवार यहां किराए में रहकर खेती किसानी का काम करता है।
गुरुवार शाम को हल्द्वानी कठघरिया स्थित बच्चीनगर में खेत में गेहूं कटाई के दौरान एक 11 साल का बच्चा आठ फीट गहरे जमीन के अंदर बने पानी के टैंक में गिर गया। वह गेहूं के बंडल को बांधने वाले पराल को पानी में भीगाने के लिए गया था। परिवार वाले बच्चे को काभी तक ढूंढते रहे। बाद में नाबालिग की चप्पल टंकी में तैरती हुई मिली तब उन्हें बच्चे को गिरने का अंदेशा हुआ। उन्होंने टंकी की तलाशी उसमें बच्चा गिरा हुआ था।
मूल रूप से बदायूं के रहने वाले चंद्रभान कश्यप परिवार के साथ कटघरिया स्थित बच्ची नगर में किराए के मकान में रहते हैं। यहां रहकर वह मिस्त्री का काम करते हैं। जबकि परिवार के सदस्यों ने खेत में गेहूं कटाई का ठेका लिया था। गुरुवार की शाम परिवार के साथ चंद्रभान का 11 वर्षीय छोटा बेटा सौरभ कश्यप खेत में गेहूं कटाई का काम कर रहा था। सौरभ खेत के समीप निर्माणाधीन दुकानों के पीछे पानी के टंकी पास पहुंचा। पानी से भरे आठ फीट गहरे टैंक में वह जैसे ही पराल बंडल भिगाने के लिए पहुंचा उसमें जा गिरा। परिवार के लोग उसे काभी घंटे तक ढूंढते रहे। शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे पिता चंद्रभान ने बताया कि पांच भाई बहनों में सौरभ सबसे छोटा था। सौरभ पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण करके छठी कक्षा में पहुंच गया था। उसका अंतिम संस्कार बदायूं में किया जाएगा। पटना के बाद से परिवार में कोहराम बचा हुआ है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,
