उत्तराखंड: 14 वर्षीय नाबालिग भतीजी से रेप करने वाला चाचा गिरफ्तार, पीड़िता ने बच्चे को दिया था जन्म

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. यहां चाचा ने ही नाबालिग भतीजी को अपनी हवस का शिकार बनाया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के ऊपर ₹5000 का इनाम घोषित किया था आरोपी फरार चल रहा था।

Ad

चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजी के साथ बलात्कार कर उसको गर्भवती कर दिया। 14 साल की नाबालिक बच्ची ने अपने चाचा के बच्चे को जन्म दिया है और नवजात की हालत गंभीर बताई जा रही है इसलिए चिकित्सकों ने नवजात को हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स में रेफर कर दिया है। चलिए आपको पूरे मामले की संक्षिप्त से जानकारी देते हैं। दरअसल 6 दिसंबर को पौड़ी गढ़वाल में रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची को पेट में जोर से दर्द की शिकायत हुई।

जिसके बाद किशोरी को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसकी जांच की तो जांच में सामने आया कि बच्चे गर्भवती है और डिलीवरी का समय भी पूरा हो चुका है। इसके बाद डॉक्टरों ने तुरंत ही नाबालिग की डिलीवरी की और नाबालिग ने बेटे को जन्म दिया।उसके बाद डॉक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस द्वारा की गई प्राथमिक जांच पड़ताल में यह सामने आया कि 14 साल की नाबालिक बच्ची को उसके चाचा ने ही गर्भवती कर दिया।

उसके चाचा ने उसके साथ बलात्कार किया जिसमें वह गर्भवती हो गई। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था जहां आरोपी चाचा फरार चल रहा.

आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस की एक टीम गठित की. साथ ही आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए 5000 का इनाम भी रखा. वहीं पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए सर्विलांस की मदद से आरोपी को कोटद्वार स्थित बैंक कॉलोनी रोड से गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें