उत्तराखंड: पुरोला विधायक राजकुमार ने दिया इस्तीफा

देहरादून :हाल में ही कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हुए पुरोला से विधायक राजकुमार ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है सोमवार को विधायक राजकुमार विधानसभा पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है।
उत्तरकाशी के पुरोला विधानसभा से कांग्रेस विधायक राजकुमार 12 सितंबर को दिल्ली भाजपा मुख्यालय में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी जिसके बाद से कांग्रेस उनकी विधायकी पर सवाल खड़े कर रहे थे ऐसे में विधायक राजकुमार ने विधानसभा से अपना इस्तीफा दे दिया है।
गौरतलब है कि कांग्रेस की तरफ से विधायक राजकुमार की सदस्यता को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे पहले प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विधानसभा को पत्र लिखा और उसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा में पुरोला विधायक राजकुमार की सदस्यता रद्द करने की याचिका दायर की थी।
राजकुमार ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण के दौरान कहा था कि उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी के कामों के साथ-साथ उत्तराखंड के लिए किए गए विकास कार्यों से वह प्रेरित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। ऐसे में उन्होंने अब विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार