उत्तराखंड: पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक को लगी गोली, दूसरा फरार-देखे-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

कोतवाली सिविल लाइंस पुलिस ने अल सुबह मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश साजिद उर्फ पिस्टल को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा है। साजिद के पैर में गोली लगी है। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से चार पिस्टल बरामद हुए हैं।

Ad

वह हथियारों का सौदागर हैं और रुड़की में पिस्टल बेचने के लिए आया था। आरोपित पर 27 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मेरठ पुलिस को संबंध में सूचना दी गई है। आरोपित अभी रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती है।
रात करीब ढाई बजे बदमाश के पैर में गोली लगी। मेरठ निवासी बदमाश रुड़की में किसी को पिस्टल सप्लाई करने आ रहा था। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा। पुलिस जांच में जुटी है। पूछताछ के बाद अन्य कई खुलासे होने की भी संभावना है।


वहीं मामले की जानकारी पाकर पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली. वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश का नाम साजिद उर्फ पिस्टल निवासी मेरठ उत्तर प्रदेश बताया गया है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें