उत्तराखंड:नींद की गोलियां खिलाकर हैवानियत,पुलिस ने मामला किया दर्ज
उत्तराखंड में नींद की गोली खिलाकर लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मिस्त्री ने साथ में मजदूरी करने वाली लड़की को दर्द की जगह नींद की गोली दे दी और फिर उसके साथ रात भर दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मामला देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित लड़की ने सोमवार को थाने में तहरीर दी। तहरीर के मुताबिक, सत्यम नामक मिस्त्री के पास उसके पैसे बाकी थे। वह पैसे लेने के लिए मिस्त्री के पास गई थी। इसी दौरान उसे अचानक दर्द हुआ, जिसके बाद मिस्त्री ने नींद की दवा देकर रात भर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़ित की बहन अगले दिन उसे आरोपी के पास से वापस अपने घर लाई। आरोपी पीड़ित पर लगातार शिकायत न करने का दबाव बना रहा था।
आरोपी का नाम सत्यम है। वह यूपी के बरेली जिले का रहने वाला है। उसे सोमवार रात नंदा की चौकी स्थित पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती