उत्तराखंड:अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा,आठ बाइक और एक ई-रिक्शा बरामद-देखे-VIDEO
पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से विभिन्न स्थानों से चोरी की आठ बाइकें और एक ई-रिक्शा बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपितों में से एक हत्या के प्रयास के मामले में पहले भी जेल जा चुका है।
मामला हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पथरी रोह पुल तिराहे पर दो बाइक सवार संदिग्धों को रोककर पूछताछ की गई, जिसमें उनके पास चोरी की गई बाइकें मिलीं। इन बाइकों के संबंध में गाजीपुर, दिल्ली और भिवानी सदर, हरियाणा थानों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपितों की निशानदेही पर चोरी की छह अन्य बाइकें भी बरामद की गईं।
पकड़े गए आरोपित अमन कुमार और अंकित, दोनों सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं। अमन पहले हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा चुका है। दोनों शातिर वाहन चोर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से आसानी से लॉक खुलने वाली स्प्लेंडर और पुरानी बाइकें चोरी करते थे। चोरी के बाद ये वाहनों की नंबर प्लेट नहर में फेंक देते थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए वाहन चुराते थे।पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO
नदी में नहाने गया युवक डूबा SDRF, 02 किलोमीटर दूर शव किया बरामद-VIDEO
फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,