उत्तराखंड पुलिस दरोगा भर्ती घोटाला: हल्द्वानी की विजिलेंस टीम जांच करने पहुंची इस विश्वविद्यालय में कई अधिकारियों और कर्मचारियों के फंस सकते हैं गर्दन

दरोगा भर्ती की जांच की जांच विजिलेंस को सौंपी गई है ऐसे में अब जांच की आंच ऊधम सिंह नगर तक पहुंच गई है हल्द्वानी की विजिलेंस टीम मामले की जांच के लिए सोमवार को पंतनगर के गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि पहुंची जहां टीम ने यहां कुलपति से मुलाकात कर भर्ती संबंधित जानकारियां जुटाई। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि जांच में विजिलेंस का पूरा सहयोग किया जाएगा।
विजिलेंस टीम के पहुंचने से विवि के अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अंदेशा जताया जा रहा है कि जांच में कई लोगों की गर्दन फंस सकती है विश्वविद्यालय ने वर्ष, 2015 में दरोगा भर्ती की परीक्षा कराई थी।
बताया जा रहा है कि उत्तराखंड बनने के बाद राज्य का कोई आयोग नहीं था ऐसे में कई विभागों में भर्ती की कुछ परीक्षाएं गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि की सलेक्शन समिति ने ही कराई थी इनमें उत्तराखंड दरोगा भर्ती भी शामिल है।
गौरतलब है कि प्रदेश में लगातार भर्ती घोटाले उजागर हो रहे हैं उन्हीं भर्ती घोटालों में 2015 में हुए दरोगा भर्ती घोटाला भी शामिल है ऐसे में अब मुख्यमंत्री धामी ने दरोगा भर्ती घोटाले की जांच विजिलेंस को सौंपा है वही विजिलेंस अब दरोगा भर्ती घोटाले के तह तक जाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पंतनगर विश्वविद्यालय में विजिलेंस की टीम पहुंचते हैं अधिकारियों कर्मचारियों में हड़कंप मच गया बिजनेस में अपनी जांच शुरू कर दी है। वही विश्वविद्यालय पूरा सहयोग देने का विजिलेंस को आश्वासन दिया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे