उत्तराखंड:भूकंप के झटकों से सहमे लोग, एक घंटे में तीन बार डोली धरती,लोग घरों से निकले

उत्तराखंड में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। एक घंटे के भीतर धरती तीन बार कांपने से लोग सहम गए और सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ पड़े। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र बागेश्वर राजा भूकंप का सिलसिला सुबह साढ़े दस बजे शुरू हुआ और 11:31 बजे तक जारी रहा। झटकों का केंद्र कपकोट तहसील के बदियाकोट, सोराग और बाछम क्षेत्र के आसपास दर्ज किया गया है
भूकंप के दो हल्के झटकों के बाद सुबह 11:31 बजे जिले में तीसरा झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई। इसका केंद्र जमीन से पांच किमी की गहराई पर बदियाकोट-सोराग क्षेत्र के पास था। इससे पूर्व 10:32 बजे 3.1 तीव्रता और 10:46 बजे 2.6 तीव्रता पर भी झटके आए थे। झटकों का केंद्र कपकोट के दूरस्थ बाछम, सोराग और बदियाकोट क्षेत्र में होने के कारण इन इलाकों में कंपन अधिक महसूस किया गया। जिले की अन्य तहसीलों में भी हल्के झटके लगे।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कहीं से भी किसी प्रकार की जनहानि या बड़ी क्षति की सूचना नहीं है। राजस्व विभाग की टीम को प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,