उत्तराखंड:पिंजरे में फंसा तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस,तेंदुए ने कुछ दिनों पहले ग्रामीण को बनाया था निवाला,वन विभाग के छुटे पसीने-VIDEO

उत्तराखंड में जंगली जानवरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है. आये दिन मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं सुनने को मिल रही हैं. तेंदुए की दहशत से ग्रामीण डर के साए में जीने को मजबूर हैं। शनिवार की सुबह अल्मोड़ा के तल्ला सल्ट के तड़म गांव में लगाए पिंजरे में एक तेंदुआ फंस गया जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
वन विभाग की टीम ने तेंदुए को रेस्क्यू कर अल्मोड़ा रेस्क्यू सेंटर भेजा जहां उसका मेडिकल परीक्षण कर अग्रिम कार्रवाई की गई।
क्षेत्र में तेंदुए के भय से लोग शाम होते ही घरों में रहने के लिए मजबूर है। तेंदुए ने कुछ दिनों पहले तड़म गांव के खीम सिंह (62) को अपना निवाला बना डाला था। वहीं दिसंबर में तेंदुए ने तड़म से 20 किलोमीटर दूर खोल्यो क्यारी गांव में एक बुजुर्ग महिला को मार डाला था। इसके बाद से वन विभाग की टीम पेट्रोलिंग में जुटी थी।
तेंदुए को पकड़ने के लिए विभिन्न स्थानों पर पिंजरे लगाए गए थे। शनिवार की सुबह तड़म गांव में लगे पिंजरे में तेंदुआ फंस गया। विभाग के वन क्षेत्राधिकारी गंगा शरण ने बताया कि तेदुआ के पिंजरे में फंसने के बाद भी इलाके में गश्त अभियान जारी रहेगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,