उत्तराखंड : अब हल्द्वानी- देहरादून और पिथौरागढ़ के लिए हवाई सफर के लिए देना होगा इतना किराया

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड में यात्रियों को हवाई सफर अब थोड़ा महंगा पड़ने वाला है हल्द्वानी से पिथौरागढ़ और हल्द्वानी से देहरादून हवाई सेवा के किराये में बढ़ोतरी की गई है। अब आपको हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के किराये में 265 हल्द्वानी से देहरादून लिए 326 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad

गौरतलब है कि वर्तमान में पवनहंस कंपनी का छह सीटर हेलीकाप्टर सेवा यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कर रहा है। देहरादून से सुबह 9 बजे उड़ान भरकर 1 घंटा 10 मिनट में हेलीकाप्टर हल्द्वानी पहुंचता है। यहां से पंतनगर के बाद पिथौरागढ़ की उड़ान भरता है। 9 अक्टूबर 2021 को उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की ओर से हेलीकाप्टर सेवा शुरू की गई थी ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

पवनहंस कंपनी के कुमाऊं अनुभाग अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि हेली सेवा का किराया राज्य सरकार तय करती है। हल्द्वानी, पंतनगर, व हल्द्वानी, पंतनगर व देहरादून का किराया बढ़ाया गया है। Heli Service शुरू होने के बाद किराये में दूसरी बार वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

देहरादून से हल्द्वानी व पंतनगर किराया पहले 5967 रूपए था जो अब बढ़कर 6293 रूपए हो गया है, तो वहीं हल्द्वानी से पंतनगर व पिथौरागढ़ का किराया पहले 4856 था जब अब 5121 रूपए हो गया है जबकि देहरादून से पिथौरागढ़ का किराया पहले 7999 था जो अभी भी 7999।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें