उत्तराखंड: दो दिनों तक 8 जिलों में होगी भारी बारिश और ओलावृष्टि मौसम विभाग ने चेतावनी की जारी

देहरादून: सूरज की तपिश ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है, तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है ऐसे में गर्मी से राहत के लिए लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं मौसम विभाग के अनुसार 13 और 14 अप्रैल को बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। पर्वतीय इलाकों में ग्लेशियर पिघलने की घटनाएं बढ़ सकती हैं। 13 अप्रैल के बाद राहत मिलने के आसार हैं। 13 और 14 अप्रैल के लिए बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश के पर्वतीय जिलों में रह रहे लोगों को विशेष तौर पर सावधान रहना होगा। जिन जिलों में ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने और बारिश के आसार हैं। उनमें उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर शामिल हैं।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के ओलावृष्टि के बीच इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए सभी से सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।
मौसम विभाग ने काश्तकारों से कटी फसल सुरक्षित स्थानों में रख लेने को कहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 12 अप्रैल की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी, तापमान में गिरावट आएगी। मौसम की जानकारी के लिए
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO