Uttarakhand News:नेशनल पैरा थ्रो बॉल चैंपियनशिप 2024: झारखंड में उत्तराखंड दिव्यांग महिला टीम का दबदबा, जीता कांस्य पदक
हल्द्वानी: झारखंड में आयोजित तृतीय पैरा थ्रो बॉल राष्ट्रीय चैंपियनशिप – 2024 में उत्तराखंड की दिव्यांग महिला टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक पर अपना कब्जा किया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड की ही दिव्यांग पुरुष टीम ने भी चौथा स्थान प्राप्त किया है। टीम मैनेजर भुवन गुणवंत ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल फेडरेशन द्वारा मान्यता प्राप्त इस चैंपियनशिप में पैरा थ्रो बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित यह प्रतियोगिता ताना भगत इन्डोर स्टेडियम रांची झारखंड में दिनांक 21 से 23 सितंबर 2024 को संपन्न हुयी।
श्री गुणवंत ने बताया कि इस बी सी सी एल. कप में पूरे भारतवर्ष से 21 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें झारखंड के टीम प्रथम, राजस्थान की टीम द्वितीय और उत्तराखंड की टीम तृतीय स्थान पर रही। इस बी. सी. सी. एल. कप- 2024 प्रतियोगिता में उत्तराखंड टीम के कोच मनजीत सिंह, पुरुष टीम के कप्तान जसपाल सिंह, महिला टीम की कप्तान गंगावती सहित राजेंद्र, अनिल राणा, सुरेश, शिव सिंह, अशोक, आलोक, धर्म सिंह, देवेंद्र, राधा, सुमन, लक्ष्मी, रोशनी, शांति, कविता, पुष्पा, मनीषा आदि खिलाड़ियों ने टीम मैनेजर भुवन गुणवंत के नेतृत्व में प्रतिभाग किया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: कल बुधवार को इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश की मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तराखंड: कल बुधवार को इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश मौसम विभाग चेतावनी
उत्तराखंड : भारी बारिश की चेतावनी के बीच इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित,