Uttarakhand News: पंतनगर में बनेगा उत्तराखंड का सबसे बड़ा एयरपोर्ट: अजय भट्ट सांसद

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

पंतनगर: पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।बैठक में जिला प्रशासन, एयरपोर्ट डायरेक्टर तथा पंतनगर विश्वविद्यालय के तमाम अधिकारी गण मौजूद रहे। जिलाधिकारी उधम सिंह नगर उदयराज सिंह एवं एसडीएम मनीष बिष्ट सहित एयरपोर्ट के डायरेक्टर के साथ बैठक करते हुए सांसद अजय भट्ट ने पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण में समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
Ad

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण होने तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एयरपोर्ट बनने से संपूर्ण कुमाऊँ मंडल में पर्यटन का विकास होगा तथा यहां के होमस्टे, क्षेत्रीय व्यापार में तेजी से इजाफा होगा, जिसका लाभ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगा।

सांसद भट्ट ने कहा कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण के बाद बड़ी फ्लाइट के कारण देश-विदेश के पर्यटक आसानी से कुमाऊं भ्रमण कर सकेंगे और पर्यटन गतिविधियों में इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि बंद हो चुकी उड़ान योजना को पुनः चालू कर रविवार व सोमवार को देहरादून से पंतनगर व पंतनगर से देहरादून के लिए शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO

बैठक में जिलाधिकारी उदयराज सिंह और एसडीएम मनीष बिष्ट ने विस्तार के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। बताया गया कि एयरपोर्ट के लिए 524 एकड़ भूमि एयरपोर्ट अथॉरिटी को सौंप दी गई है, जिसका दाखिल खारिज भी हो चुका है और 103 एकड़ भूमि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को भी दी गई है। जिससे एयरपोर्ट विस्तारीकरण में NH के आने से उसका डायवर्जन किया जा सके। इसके अलावा एयरपोर्ट डायरेक्टर मोनिका डेम्बला ने कहा कि विस्तारीकरण की डीपीआर बनाने के लिए धनराशि प्राप्त हो चुकी है और कंसल्टेंट एजेंसी भी नियुक्त कर ली गई है। अब एयरपोर्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर (टर्मिनल, रनवे, पार्किंग आदि) की योजना बनाई जा रही है। सांसद भट्ट ने जिला प्रशासन और एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। बैठक में विधायक शिव अरोड़ा और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें