उत्तराखंड: बहन को दूसरे से प्यार और शादी नहीं गुजरा नागवार, उतार की मौत की घाट सोनम मर्डर केस का खुलासा -VIDEO

बहन को गोली मार कर हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है बाजपुर कोतवाली पुलिस ने बीते दो दिन पूर्व सगे भाई के द्वारा अपनी ही सात माह की गर्भवती बहन के प्रेम विवाह से नाराज होकर गोली मारकर की गई सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए अभियुक्त भाई को गिरफ्तार कर लिया। पूरी घटना का खुलासा ऊधम सिंह नगर जिले के पुलिस कप्तान डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बाजपुर कोतवाली में किया।
तीन सितम्बर को बाजपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महुआडाली में 21 वर्षीय सोनम पत्नी पवन पाल की उसके सगे बड़े भाई राजीव ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना उस वक़्त घटी जब सोनम अपनी ननद की नौ वर्षीय बेटी निशा के साथ खेत में शौच के लिए गयी थी। कोतवाली बाजपुर में आज उधम सिंह नगर जिले के पुलिस कप्तान डॉक्टर मंजूनाथ टीसी ने प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि पकड़े गए अभियुक्त राजीव तोमर ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने अपनी बहन सोनम की शादी कहीं और तय कर दी थी लेकिन जिस दिन लड़के वाले उसकी बहन सोनम को देखने के लिए आने वाले थे उस दो दिन पूर्व रात्रि में घर से पड़ोस के गांव महुआडाली के पवन के साथ भाग गई थी।
हमें पवन पर शक था जब मैं अपनी मां-बाप भांजी को पवन के घर पर देखने भेजा तो सोनम पवन के घर नहीं थी तो मैं उसी समय टूट गया और मैंने उसी दिन सोच लिया कि जब भी सोनम मिलेगी मै उसे जान से मार दूंगा तथा इसके साथ साथ पवन को मार दूंगा। इसी के तहत बीते 3 सितंबर को राजीव ने पहले पवन को उसके घर के पास देखा इसी दौरान उसके दिल में बदला लेने की बात आई और वह अपने घर गया और घर से तमंचा और कारतूस लेकर गया तो पवन उसे कहीं दिखाई नहीं दिया।
इस दौरान राजीव को उसकी बहन सोनम खेत की ओर जाते हुए दिखाई दी तो वह छिपते छिपाते वहां पहुंच गया और उसे देखने लगा। इसी दौरान उसकी भांजी ने उसे देख लिया तभी उसकी बहन चरी के खेत पर आ गई उसने दौड़कर अपनी बहन को खेत में गिरा लिया और तमंचे से उसके ऊपर फायर कर उसकी जान से मार दिया। जब राजीव को यकीन हो गया कि सोनम मर गई है और उसकी भांजी घर की ओर चली गई है तो वह उसके पीछे-पीछे पवन के घर पहुंच गया जब वहां पवन उसे नहीं मिला तो वह उसने पवन के घर के बाहर फायर किया। घटना के बाद अभियुक्त राजीव तोमर मौके से फरार हो गया और छिपते छुपाते उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर के स्वार पहुंच गया।
इसी बीच पुलिस ने पवन के घर के आसपास चौकसी बढ़ा दी। क्योंकि राजीव के सिर पर पवन की हत्या करने का खून सवार था इसी के तहत वह गांव में जा ही रहा था कि सुल्तानपुर पट्टी के पास मानकी घाट के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त राजीव तोमर के पास से घटना में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा कल और 12 बोर का कारतूस तथा एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,