उत्तराखंड:आधीरात ट्रेन से रहस्यमयी ढंग से नवविवाहित गायब, पीड़ित परिवार ने लगाई मदद की गुहार,तलाश में परिवार

चलती ट्रेन से आधी रात को एक महिला के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पति की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र का है 5 मई 2026 का बताया जा रहा है, जब महिला अपने पति के साथ ट्रेन से यात्रा कर रही थी और अचानक लापता हो गई।
केदारनाथ दर्शन कर लौट रही थी महिला:
जानकारी के मुताबिक, कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र निवासी 29 वर्षीया एक महिला अपने पति के साथ केदारनाथ यात्रा कर वापस लौट रही थीं. दोनों 5 मई 2026 को देहरादून से नंदा देवी एक्सप्रेस में सवार होकर गाजियाबाद जा रहे थे, जो ट्रेन से अचानक लापता हो गई.महिला के भाई और जेठ समेत अन्य परिजन आदि ने बताया कि रात करीब 12 बजे बहादुरपुर आउटर और लक्सर रेलवे क्षेत्र के बीच अचानक महिला ट्रेन से लापता हो गईं. उन्होंने बताया कि महिला के मोबाइल फोन की लास्ट लोकेशन लक्सर के आस पास मिली है. महिला के अचानक गायब होने से ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई.
पति और परिजनों ने ट्रेन में काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी. इसके बाद लक्सर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई. सूचना मिलते ही लक्सर पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की टीमों ने रेलवे ट्रैक, आसपास के इलाके, होटल और अस्पतालों में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अब तक महिला का कोई सुराग नहीं मिला है.
स्टेशन पर लगे ज्यादातर कैमरे मिले बंद:
मामले ने उस समय और गंभीर रूप ले लिया, जब रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई. परिजनों का आरोप है कि स्टेशन पर लगे अधिकांश कैमरे बंद पड़े मिले, जिसके चलते महिला की गतिविधियों से जुड़ा कोई अहम फुटेज नहीं मिल पाया.
इस पर महिला के परिजनों की लक्सर स्टेशन अधीक्षक से बहस हो गई. परिजनों ने सवाल उठाया कि चारधाम यात्रा के दौरान जब हजारों श्रद्धालु रोजाना रेलवे मार्ग से सफर कर रहे हैं, तब स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था आखिर भगवान भरोसे क्यों छोड़ी गई है?
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO