उत्तराखंड:हल्द्वानी बरेली राष्ट्रीय मार्ग पर सुबह-सुबह प्रशासन का चला बुलडोजर, अवैध संरचना किया ध्वस्त-VIDEO

अवैध संरचना के खिलाफ जिला प्रशासन और रेलवे की संयुक्त टीम ने मिलकर हटा दिया।उक्त संरचना को हटाने से पहले जिला प्रशासन, इज्जतनगर रेलवे प्रशासन द्वारा अवैध मजार प्रबंधकों को नोटिस जारी किया था। मामला उधम सिंह नगर के किच्छा का है जहां किच्छा पंतनगर हाईवे और रेलवे से लगी
किच्छा पंतनगर हाई वे पर एम्स के पास रेलवे भूमि पर बनी अवैध मजार को ध्वस्त किया है।
नोटिस की मियाद पूरी हो जाने के बाद रेलवे द्वारा जिला प्रशासन से सुरक्षा बल मुहैय्या कराने का लिखित निवेदन दिया गया जिसके बाद आज तड़के उक्त “बेनी मजार ” को सरकारी भूमि से ध्वस्त कर हटा दिया गया। अपर जिला अधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि उक्त अवैध संरचना को हटाने को लेकर इज्जत नगर रेलवे प्रशासन द्वारा 26 .05 2023 और 18.09.25 को नोटिस जारी कर भूमि संबंधी दस्तावेज दिखाने को कहा गया था। किंतु मजार प्रबंधकों द्वारा न तो दस्तावेज दिखाए गए और न ही इसे नहीं हटाया गया। रेलवे द्वारा जिलाधिकारी को 25.04. 2026 को इसे हटाने के लिए पुलिस प्रशासन के सहयोग की अपेक्षा जताई गई। डीएम नितिन भदौरिया के दिशा निर्देश पर आज तड़के ,रेलवे की भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई मजार को हटा दिया गया।
उक्त अवैध संरचना के नीचे किसी भी प्रकार के अवशेष आदि नहीं मिले।जानकारी के मुताबिक उक्त अवैध मजार न सिर्फ रेलवे की विस्तार योजना में बाधक बन रही थे बल्कि बरेली नैनीताल राज्य मार्ग चौड़ीकरण में भी बाधक बनी हुई थी।उल्लेखनीय है कि देवभूमि उत्तराखंड में अभी तक ऐसी 582 अवैध संरचनाएं सरकारी भूमि से हटाई जा चुकी है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट कहना है कि सरकारी भूमि से अतिक्रमण हर हाल में हटाया जाएगा, देवभूमि में हरी नीली चादर डाल कर सरकार की भूमि कब्जाने का और पाखंड का धंधा यहां नहीं चलेगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,
