उत्तराखंड:युवक के मौत मामले में नया मोड़, पत्नी का खुल गया था यह राज,

ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर में युवक की आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने पूरे मामले में मुकदमा दर्ज किया है मृतक के भाई ने उसकी पत्नी और उसके प्रेमी पर उसे आत्महत्या के लिए उउकसाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी सचिन राय ने कोर्ट को सौंपे शिकायती पत्र में कहा था कि उसके बड़े भाई मिथुन राय का विवाह एक दिसंबर 2021 को हुआ था। विवाह के एक माह बाद मिथुन अपनी पत्नी को लेकर ठाकुर नगर ट्रांजिट कैंप में रहने लगा।मिथुन एक दिन काम से लौटने के बाद जब अपने ट्रांजिट कैंप स्थित किराए में मकान में पहुंचा तो अंदर से कुंडी लगी हुई थी।
काफी देर खटखटाने के बाद मिथुन की पत्नी ने कुंडी खोली तो अंदर एक युवक बैठा हुआ था। मिथुन के पूछने पर उसने बहाना बनाकर बताया कि वह उसका रिश्ते का भाई है। जिसके बाद वह अपनी पत्नी पर नजर रखने लगा।
बाद में पता चला कि उसकी पत्नी का शादी से पहले ही उसका एक युवक से संबंध चल रहे थे।22 अगस्त 2022 को मिथुन ने फोन कर बताया कि उसकी पत्नी आैर उसका प्रेम उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर कर रहे हैं। यह सुनकर वह रामपुर से रुद्रपुर अपने भाई के कमरे में पहुंचा तो उसने जहर खा लिया था और बेहोश पड़ा हुआ था। इस पर वह उसे अस्पताल ले गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
दौरान पता चला कि जिसे उसने पत्नी के साथ कमरे में देखा तो वह उसका प्रेमी है। शादी से पहले से ही दोनों में संबंध थे और अक्सर उसकी गैर मौजूदगी में घर आता-जाता रहता था इस पर मिथुन ने अपनी पत्नी को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी और झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही थी जिससे वह आहत होकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस पूरे मामले में पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO